गजरागढ़ से वाहन जलाने का आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 22 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन

बाराचट्टी के गजरागढ़ गांव के रहनेवाले सोनू कुमार को पुलिस ने वाहन जलाने के मामले में गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
बाराचट्टी के गजरागढ़ गांव के रहनेवाले सोनू कुमार को पुलिस ने वाहन जलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. पीड़ित की ओर से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनू और उसके कुछ अन्य साथियों का विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है. समझा जाता है इसी विवाद को लेकर गाड़ी में आग लगा दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों गजरागढ़ बाजार के लियाकत हुसैन के पिकअप और ट्रक में आग लगा दी थी. इस घटना में सोनू सहित कुछ अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. मामला दर्ज होने के बाद सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




