बाइक चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाया युवक

गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रामपुर पुल के समीप सोमवार की देर रात रोड किनारे खड़ी बाइक चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
मानपुर. गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रामपुर पुल के समीप सोमवार की देर रात रोड किनारे खड़ी बाइक चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. बाइक चोर की पहचान अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरावट गांव निवासी विश्वकर्मा मांझी के रूप में की गयी है. इधर, बाइक मालिक रामपुर निवासी सतीश कुमार के लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गयी. बुनियादगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिय गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




