ePaper

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 16 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

पाकरडीह गांव के नजदीक पिछले सात मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में बभंडीह गांव के रहनेवाले अवधेश कुमार के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र नीतीश कुमार की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गयी.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज शेरघाटी स्टेट हाइवे 69 पर पाकरडीह गांव के नजदीक पिछले सात मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में बभंडीह गांव के रहनेवाले अवधेश कुमार के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र नीतीश कुमार की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि घटना के बाद घायल नीतीश कुमार को सीएचसी में भर्ती करवाया गया था. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया था. लेकिन घायल की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे रांची ले जाया गया था. जहां लगभग एक सप्ताह जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को अंतिम सांस ली. इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन