ePaper

पथरा गांव में करेंट लगने से युवक की हुई मौत

Updated at : 11 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पथरा गांव में करेंट लगने से युवक की हुई मौत

बेलागंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव के बधार में गिरे विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव के बधार में गिरे विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. शुक्रवार को पथरा गांव निवासी मो महबूद का 19 वर्षीय बेटा मो साजिद किसी काम से गांव से पूरब दिशा स्थित बधार में जा रहा था. उसी दौरान खेत में गिरे 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तत्काल परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी बेलागंज पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गयी. शव को परिजनों ने घर लाकर अंतिम संस्कार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन