जीबीएम कॉलेज में धनतेरस व दीपोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Published by : Roshan Kumar Updated At : 18 Oct 2025 7:25 PM
रंगोली प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य छात्राओं में कलात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति अपनत्व तथा सम्मान भाव का विकास करना है.
गया जी. गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में एनएसएस, एनसीसी, कला परिषद व गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त संयोजन में धनतेरस व महापर्व दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कॉलेज की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर व कार्यक्रम समन्वयक डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत सभी प्रतिभागियों को दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली, पार्वती व सीता टीमों में विभाजित कर दिया गया था. छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ लाल, पीले, नीले, हरे, गुलाबी रंगों से सुसज्जित अत्यंत सुंदर रंगोलियां बनायी. टिमटिमाते दीपकों से उसे सजाया भी. कल्पना, सौंदर्यीकरण, कलात्मकता एवं स्वच्छता के आधार पर टीम दुर्गा की श्रुति सिंह, शिवानी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी की रंगोली को प्रथम स्थान मिला. टीम लक्ष्मी की रिया सिंह, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, शुभांगी मिश्रा एवं काजल कुमारी को द्वितीय तथा टीम सरस्वती की नेहा, किरण, सुषमा एवं पूजा को तथा टीम काली की खुशी राज, रीना सिन्हा एवं खुशी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. निर्णायक मंडल में नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अनामिका कुमारी एवं डॉ वीणा कुमारी जायसवाल थी. वीडियो कॉल द्वारा कार्यक्रम से जुड़ीं प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने सभी प्रतिभागियों एवं समस्त कॉलेज परिवार को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में डॉ फरहीन वजीरी, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ पूजा, डॉ अफशां नाहिद, डॉ विजेता लाल, डॉ सीता व डॉ नुद्रतुन निसां की भी उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










