जनसुराज अभियान के तहत आंती में हुआ कार्यक्रम

जनसुराज अभियान के तहत रविवार को आंती मध्य विद्यालय प्रांगण में ‘बिहार बदलाव सभा’ का आयोजन किया गया.
कोंच. जनसुराज अभियान के तहत रविवार को आंती मध्य विद्यालय प्रांगण में ‘बिहार बदलाव सभा’ का आयोजन किया गया. इस सभा में टिकारी विधानसभा क्षेत्र से चबुरा पंचायत के पूर्व मुखिया अमित यादव के नेतृत्व को मजबूती देने की खुलकर मांग उपस्थित लोगों ने की. सभा को संबोधित करते हुए अमित यादव ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना होगा. बिहार को सही दिशा देने के लिए जनसुराज जैसा आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है, जो जनता की भागीदारी से संचालित हो रहा है. कार्यक्रम में रवि वर्णवाल, रणजीत, राज कुमार शर्मा, ब्रजेश दांगी, कनक, सनोज चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




