ePaper

गिट्टी लदा हाइवा मंझौली में सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Updated at : 02 Apr 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
गिट्टी लदा हाइवा मंझौली में सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बचा बाइक सवार

गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित मंझौली गांव के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में बिजली मिस्री बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन

मानपुर. गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित मंझौली गांव के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में बिजली मिस्री बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक हाइवा के नीचे दब गयी. जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसे में हाइवा का चालक व खलासी भी जख्मी हो गये. इनकाे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की तहकीकात में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, हाइवा गिट्टी लेकर मानपुर तरफ से जा रहा था. तभी अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में पलट गया. इसमें सोहेपुर गांव के बिजली मिस्री अखंड सिंह बाल-बाल बच गये और उनकी बाइक हाइवा के नीचे दब गयी. हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन