पिरवां में युवती के साथ हुई मारपीट

गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवां गांव के मजदूर सुबोध ठाकुर के नाबालिग बेटी को गांव के ही युवक ने जमकर पिटाई कर दी.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवां गांव के मजदूर सुबोध ठाकुर के नाबालिग बेटी को गांव के ही युवक ने जमकर पिटाई कर दी. इससे युवती बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी थी. तभी शरारती तत्व के लोग मौके पर फरार हो गये. इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके बाद इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरे हुए हैं. थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




