बलजोरी बिगहा व जमुनियाटांड़ गांव में मारपीट में एक दर्जन लोग घायल

थाना क्षेत्र के कुरमावां टोला बलजोरी बिगहा व जमुनियाटांड़ गांव में होली पर्व के दिन मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गये.
बाराचट्टी. थाना क्षेत्र के कुरमावां टोला बलजोरी बिगहा व जमुनियाटांड़ गांव में होली पर्व के दिन मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गये. इस संबंध में गांव की रहनेवाली रामफूल देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि बाराडीह गांव के कुछ लोगों द्वारा होली खेल रही किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गयी. इस दौरान किशोरियों ने हो हल्ला मचाया. इसके बाद ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े. इसी क्रम में बाराडीह गांव के कुछ युवकों द्वारा सुदर्शन मांझी, विक्रम कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार, राजकुमार मांझी, समन मांझी, अल्पा कुमारी व आरती कुमारी की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी. इस घटना में सभी लोग घायल हो गये. इलाज के लिए बाराचट्टी अस्पताल लाया गया. घटना के बाद रविवार को भाकपा-माले का प्रतिनिधिमंडल मारपीट की इस घटना का जायजा लेने जमुनियाटांड़ गांव पहुंचा. पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




