भूमि सुधार अभियान को लेकर आज लगेगा कैंप

बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे भूमि सुधार अभियान को लेकर नगर पंचायत इमामगंज के रानीगंज कार्यालय में विशेष कैंप सोमवार को लगाया जायेगा.
इमामगंज. बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे भूमि सुधार अभियान को लेकर नगर पंचायत इमामगंज के रानीगंज कार्यालय में विशेष कैंप सोमवार को लगाया जायेगा. इस संबंध में सीआइ गुड्डू कुमार ने बताया कि आठ और नौ सितंबर को नगर पंचायत इमामगंज के रानीगंज कार्यालय में आयोजित किया गया है. इसमें नगर पंचायत वासी कैंप में आकर अपनी- अपनी जमीन संबंधित दस्तावेज लगाकर कैंप में जमा करें, ताकि उन सबों के जमाबंदी में त्रुटि में सुधार किया जा सके. उन्होंने बताया कि आगामी 17 और 18 सितंबर को भी कैंप आयोजित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




