10 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
10 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उसेवा गांव का विकास कुमार है. इसके पास से पांच लीटर शराब जब्त की गयी है. इसके अलावा विशुनपुर बरवाहीड में मोटरसाइकिल की डिक्की से पांच लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है. इस दौरान उक्त बाइक को भी जब्त कर थाना लाया गया है. इधर, गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन