तांत्रिकों के बहकावे में हुई थी कृष्णा की हत्या

औरंगाबाद शहर: तीन दिन पहले यानी 27 मई की रात बरियावा टोले के कटेया गांव के कृष्णा भुइंया की पत्थर से कूच कर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है. सलैया पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर कृष्णा भुइंया हत्याकांड की गुत्थी सुलझायी है. इस मामले में कटेया के सुरेंद्र रिकियासन उर्फ टरमा […]
यह काम दो तांत्रिकों के बहकावे में आकर गांव के ही रामस्वरूप रिकियासन और विकास भुइंया ने किया था. एसपी ने बताया कि आरोपित सुरेंद्र रिकियासन की पत्नी दो-तीन बार गर्भवती, पर बाद में उसका गर्भपात हो गया. परेशान सुरेंद्र रिकियासन ने पत्नी को लेकर विभिन्न जगहों पर ओझा भगत से संपर्क किया. किसी ने ओझा रामसिंघा (निवासी-मंगरावा) और भगत भुइंया (निवासी-कटैया) का नाम सुझाया. इन दोनों तांत्रिको ने सुरेंद्र को बताया कि गांव का ही कोई व्यक्ति उसकी पत्नी पर जादू-टोना करता है.
उसको मारने के बाद पत्नी फिर से गर्भवती होगी और वह बाप बनेगा. सुरेंद्र रिकियासन का शक कृष्णा भुइंया पर चला गया और फिर विकास की मदद से सुरेंद्र ने कृष्णा भुइंया की हत्या पत्थरों से कुचल कर कर दी. एसपी ने कहा कि इस मामले में दोनों तांत्रिको पर भी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जायेगा. गौरतलब है कि कृष्णा भुइंया अपने घर से कुछ पैसा लेकर पशु मेला गया था, लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटा. सुबह में कृष्णा का शव चाल्हो पहाड़ के समीप से पुलिस ने बरामद किया था. प्रेसवार्ता के दौरान सलैया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










