जोड़-तोड़: होटल में पार्षदों व पार्षद पति के साथ बैठक कर रहे दोनों खेमे, मेयर व डिप्टी मेयर के लिए होड़

Published at :31 May 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
जोड़-तोड़: होटल में पार्षदों व पार्षद पति के साथ बैठक कर रहे दोनों खेमे, मेयर व डिप्टी मेयर के लिए होड़

गया: निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही नौ जून को होनेवाले मेयर व डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है. एक खेमा महागंठबंधन का, तो दूसरा राजग के नेताओं का दामन थाम कर अपना बेड़ा पार करना चाह रहा है. इसके लिए हर रोज पार्षद […]

विज्ञापन
गया: निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही नौ जून को होनेवाले मेयर व डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है. एक खेमा महागंठबंधन का, तो दूसरा राजग के नेताओं का दामन थाम कर अपना बेड़ा पार करना चाह रहा है. इसके लिए हर रोज पार्षद व महिला पार्षद पति के साथ दोनों खेमाें के नेतृत्वकर्ता होटलों में बैठक कर रहे हैं.

दोनों पदों के दावेदार किसी भी तरह से पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं. लेकिन, जादुई आंकड़े को लेकर अब तक कोई भी खेमा आश्वस्त नहीं दिख रहा है. नये जीते पार्षदों को अपने पक्ष में करने में अधिक परेशानी नहीं दिख रही है, परंतु पुराने पार्षदों को अपने पक्ष में लाने में दोनों खेमाें को पूरा जोर लगाना पड़ रहा है.

दोनों खेमाें को राजनीतिक हस्तियों का समर्थन प्राप्त है. एक खेमे का समर्थन महागंठबंधन के एक बड़े नेता, तो दूसरे का राजग के एक बड़े नेता कर रहे हैं. राजनीतिक दल के नेताओं या उनके चहेते इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन