जंकशन पर बढ़ायी जवानों की संख्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

गया. गया-धनबाद रेलखंड स्थित चिचाकी के पास रविवार की रात रेल पटरी उड़ाये जाने की घटना के बाद पटना, जहानाबाद, गया, मानपुर, फतेहपुर, पहाड़पुर, कोडरमा व धनबाद तक के स्टेशनों पर तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गया-धनबाद, गया-पटना व गया-किऊल रेलखंडों पर […]
विज्ञापन
गया. गया-धनबाद रेलखंड स्थित चिचाकी के पास रविवार की रात रेल पटरी उड़ाये जाने की घटना के बाद पटना, जहानाबाद, गया, मानपुर, फतेहपुर, पहाड़पुर, कोडरमा व धनबाद तक के स्टेशनों पर तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गया-धनबाद, गया-पटना व गया-किऊल रेलखंडों पर विशेष चौकसी का निर्देश दिया है. उन्होंने मोबाइल नंबर 9431800012 जारी करते हुए कहा कि जवान पल-पल की सूचना दें.
साथ ही थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर व डीएसपी को कई टिप्स भी दिये. साथ ही रेल इंस्पेक्टर को मॉनीटरिंग करके रेल डीएसपी को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. वहीं रेल थानाध्यक्षों को प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है.
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: रेल एसपी ने कहा कि यात्रियों की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है. इस कारण बेहतर काम करें. उन्होंने जवानों को प्लेटफॉर्म व ट्रैक निरीक्षण करने का निर्देंश दिया है. विभिन्न स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ के 50 जवानों की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










