जीबीआरसी-साइंस में आकांक्षा तो रानी आयी कॉमर्स में टॉप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2017 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

रोमित कुमार व विनीत कुमार सहित स्कूल प्रबंधन ने बच्चों काे दी बधाई गया : बोधगया स्थित ज्ञान भारती आवासीय कॉम्पलेक्स (जीबीआरसी) स्कूल के बच्चों ने इस बार भी सीबीएसइ की 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम जिले में रोशन किया है. स्कूल की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने साइंस में 94.2 […]
विज्ञापन
रोमित कुमार व विनीत कुमार सहित स्कूल प्रबंधन ने बच्चों काे दी बधाई
गया : बोधगया स्थित ज्ञान भारती आवासीय कॉम्पलेक्स (जीबीआरसी) स्कूल के बच्चों ने इस बार भी सीबीएसइ की 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम जिले में रोशन किया है. स्कूल की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने साइंस में 94.2 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान व कॉमर्स विषय में रानी कुमारी ने 93.6 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. स्कूल प्रबंधन ने बताया है कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक लानेवालों में 10 स्टूडेंट्स शामिल हैं.
साथ ही 52 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद स्कूल के डायरेक्टर रोमित कुमार, प्राचार्य विनोद कुमार भारद्वाज, उपप्राचार्य राजीव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी है. वहीं, साइंस में 94.2 प्रतिशत अंक लानेवाली रामानंद बिगहा की आकांक्षा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विनीत सर को दिया है. उन्होंने कहा कि उनके गाइडेंस के कारण ही पीपीबी में बेहतर अंक मिले हैं. नतीजतन, यह उपलब्धि हासिल हुई. विनीत कुमार ने भी आकांक्षा को नयी-नयी ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










