धमनी में नक्सलियों का जमावड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हथियारों से लैस 50-60 की संख्या में इलाके में जमे हैं नक्सली ग्रामीणों के दिल की बढ़ीं धड़कनें रजौली : फरकाबुजुर्ग व धमनी के जंगलों में नक्सली गतिविधि बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है. सूत्रों ने बताया कि लगभग 50 से 60 की संख्या में शनिवार की रात धमनी के बुढ़िया साख व फरकाबुजुर्ग के […]
विज्ञापन
हथियारों से लैस 50-60 की संख्या में इलाके में जमे हैं नक्सली
ग्रामीणों के दिल की बढ़ीं धड़कनें
रजौली : फरकाबुजुर्ग व धमनी के जंगलों में नक्सली गतिविधि बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है. सूत्रों ने बताया कि लगभग 50 से 60 की संख्या में शनिवार की रात धमनी के बुढ़िया साख व फरकाबुजुर्ग के महाबर के जंगलों में हथियार से लैस नक्सलियों को देखा गया है. विदित हो कि कोबरा फोर्स के द्वारा कौआकोल के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसको लेकर नक्सलियों ने अपने आप को घिरते देख कर जंगल के रास्ते सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी गांव होते हुए धमनी व फरकाबुजुर्ग के जंगलों में अपना ठिकाना बना लिया है.
इससे जंगली क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहनेवाले लोगों में दहशत है.लोगों को यह भय सता रहा है कि नक्सली किसी घटना को अंजाम न दे दे. जंगल से जलावन की लकड़ी लानेवाले लकड़हारों ने भी नक्सलियों के भय जंगल जाना छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










