गया कॉलेज में 21 लाख से बनेगा पार्क

Published at :23 Feb 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
गया कॉलेज में 21 लाख से बनेगा पार्क

गया: गया कॉलेज के 73 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मुंशी प्रेमचंद्र सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार, सूचना व जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक पद से रिटायर्ड गोवर्द्धन प्रसाद सदय व गया कॉलेज के प्राचार्य शमसुल इसलाम ने दीप जला कर किया. समारोह […]

विज्ञापन
गया: गया कॉलेज के 73 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मुंशी प्रेमचंद्र सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार, सूचना व जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक पद से रिटायर्ड गोवर्द्धन प्रसाद सदय व गया कॉलेज के प्राचार्य शमसुल इसलाम ने दीप जला कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के समय गया कॉलेज के ही स्टूडेंट्स थे.

1944 में कॉलेज की स्थापना को लेकर लाला गुरुशरण लाल, अधिवक्ता धनेश प्रसाद, राय बलवीर प्रसाद, राय बागेश्वरी प्रसाद, ख्वाजा मिद्दत नूर व श्रीकृष्ण भदानी जैसे समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. यह जान कर खुशी हुई कि यह बिहार का पहला कॉलेज है, जहां 19 हजार स्टूडेंट्स हैं. ऐसे आयोजनों से आनेवाली पीढ़ियों को कॉलेज के इतिहास से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है. डॉ कुमार ने कहा कि 21 लाख रुपये की लागत से गोवर्द्धन दास डालमिया पार्क बनाया जायेगा और पुस्तकालय को भी लाखों की लागत से सुदृढ़ किया जायेगा.

स्थापना दिवस ऐसा हो कि एकता भवन भी छोटा पड़ जाये
गया कॉलेज के अंगरेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ केके नारायण ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस कॉलेज ने एक से एक महान विभूतियों को दिया है. इसी कॉलेज के स्टूडेंट्स रह चुके गजेंद्र नारायण व विनय कुमार सिन्हा आइपीएस बने. ब्रज किशोर प्रसाद आइएएस बने. दवा व्यवसाय में देशभर में अपनी पहचान बना चुके संप्रदा सिंह इसी कॉलेज के स्टूडेंट्स रहे हैं. उन्होंने आइकॉम यही से किया था. उन्हें याद हैं कि कुछ वर्ष पहले गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीकांत सिंह थे.

उस समय एल्केम नामक दवा कंपनी से संबंधित कुछ लोग आये थे, उन्हें व्यावसायिक दृष्टिकोण से संपदा बाबू की जिंदगी से संबंधित फिल्म बनानी थी. वे लोग उन स्थानों का जायजा लिया और शूटिंग की, जहां संप्रदा बाबू क्लास किया करते थे. ऐसा गौरवमयी इतिहास रहा है इस कॉलेज का. उन्होंने कहा कि 1994 में गया कॉलेज में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया था. उस समारोह में ऐसी भीड़ उमड़ी थी कि परिसर में पैर रखने के लिए जगह नहीं थी. लोगों ने छतों पर चढ़ कर समारोह का आनंद लिया था. लेकिन, एक वर्षों पुरानी घटना भी है. जब कार्ल मार्क्स के निधन के बाद शोक सभा का आयोजन किया गया था तो उसमें सिर्फ 11 लोग शरीक हुए थे. उस समय एक विद्वान ने कहा था कि आज भले ही कार्ल मार्क्स को लोग याद नहीं कर रहे हैं. लेकिन, भविष्य में कार्ल मार्क्स याद किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 2019 में गया कॉलेज 75 साल का हो जायेगा. उस समारोह में ऐसी भीड़ उमड़े कि एकता भवन भी छोटा पड़ जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन