ट्रेड लाइसेंस व आवास का काम होगा पेपरलेस

Published at :18 Feb 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड लाइसेंस व आवास का काम होगा पेपरलेस

आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियरों को दिया गया प्रशिक्षण दूसरे विभागों का कामकाज भी पेपरलेस करने की योजना गया : नगर निगम को पेपरलेस बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इस संबंध में नगर विकास विभाग से अधिकृत एबीएम लिमिटेड के प्रतिनिधि आलोक तिवारी ने शुक्रवार को निगम सभागार में आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर व सुपरवाइजर […]

विज्ञापन

आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियरों को दिया गया प्रशिक्षण

दूसरे विभागों का कामकाज भी पेपरलेस करने की योजना
गया : नगर निगम को पेपरलेस बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इस संबंध में नगर विकास विभाग से अधिकृत एबीएम लिमिटेड के प्रतिनिधि आलोक तिवारी ने शुक्रवार को निगम सभागार में आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया.
इस मौके पर ट्रेड लाइसेंस, टैक्स व आवासीय नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के तरीके बताये गये. श्री तिवारी ने बताया कि गया बिहार का पहला नगर निगम होगा, जहां कई विभागों में पूरी तरह पेपरलेस काम किया जायेगा.
फिलहाल कई तरह के फॉर्म व टैक्स ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिये जा रहे हैं. निगम सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार निगम में प्लॉटर (स्कैनर) खरीदारी के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है. इसके आते ही 10 दिनों के अंदर सभी फॉर्म व टैक्स ऑनलाइन जमा लेने का काम शुरू कर दिया जायेगा. पेपरलेस कामकाज के प्रशिक्षण के दौरान मंजू कुमार का ऑनलाइन नक्शा जमा लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन