आजाद पार्क में लगी हीरो बाइक की विक्रय प्रदर्शनी

Published at :18 Feb 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद पार्क में लगी हीरो बाइक की विक्रय प्रदर्शनी

गया : प्रख्यात दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कोर्प कंपनी, दिल्ली, द्वारा आजाद पार्क में विक्रय प्रदर्शनी 17 से 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है. प्रदर्शनी का उद्घाटन 159 वटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने किया. प्रदर्शनी हीरो मोटो कोर्प के अधिकृत विक्रेता श्री ओम साई हीरो व गुप्ता हीरो […]

विज्ञापन

गया : प्रख्यात दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कोर्प कंपनी, दिल्ली, द्वारा आजाद पार्क में विक्रय प्रदर्शनी 17 से 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है. प्रदर्शनी का उद्घाटन 159 वटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने किया. प्रदर्शनी हीरो मोटो कोर्प के अधिकृत विक्रेता श्री ओम साई हीरो व गुप्ता हीरो के सौजन्य से लगायी गयी है.

प्रदर्शन में खरीदारी करनेवाले ग्राहकों को एक्सचेंज व लॉयल्टी बेनीफिट के तहत 2000 रुपये या इंश्योरेंस की छूट दी जायेगी. हीरो की इस प्रदर्शनी में कंपनी के सभी मॉडल की मोटरसाइकिल, स्कूटर की बड़ी श्रृंखला उपलब्ध है. इस प्रदर्शनी में नई मोटरसाइकिल एसप्लेंडर आइ स्मार्ट 110 सीसी, मेस्ट्रो एडेज वीएक्स, ड्यूएट का भव्य तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनी में हीरो मोटो कार्प के एरिया प्रबंधक रोजर वारेन, एरिया सेल्स मैनेजर रोवन मेनजेस,
हीरो मोटो कार्प के अधिकृत विक्रेता मैनेजिंग पार्टनर केएल गुप्ता एंड कंपनी ऑटो मोबाइल्स के नीरज गुप्ता, मैनेजिंग पार्टनर श्री ओम साई ऑटो के सिद्धि नाथ व आइसीआइसीआइ के प्रबंधक निरंजन मौजूद रहे. श्री ओम साई हीरो के प्रोपराइटर सिद्धि नाथ ने बताया कि यह ऑफर आजाद पार्क स्थित हीरो सेल्स कार्निवल के साथ ही ओम साई हीरो के गया कॉलेज शो रूम व प्रभात खबर बसंतोत्सव मेला, गांधी मैदान, गया में भी उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन