सड़क दुर्घटना में युवक घायल

बेलागंज : थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास एनएच-83 पर शुक्रवार को लगभग चार बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बेलागंज सीएचसी में भरती करवाया गया और मोबाइल से घटना […]
बेलागंज : थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास एनएच-83 पर शुक्रवार को लगभग चार बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बेलागंज सीएचसी में भरती करवाया गया और मोबाइल से घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गयी. घटना की जानकारी के बाद बेलागंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गये. घायल युवक पटना जिले के पालीगंज का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










