काला बिल्ला लगा कर की ड्यूटी

गया : आठ महीनों के वेतन का भुगतान जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने आवंटन का अभाव बता कर पल्ला झाड़ लिया है. उनके समक्ष खाने के लाले हैं. परेशान कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है. […]
इस आंदोलन में बिहार चिकित्सा व जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भी शामिल है. चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में गुरुवार व शुक्रवार को काला बिल्ला लगा कर कर्मचारियों ने ड्यूटी की. संघ के जिला मंत्री चितरंजन सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 24 जनवरी को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टिकारी व शेरघाटी स्थित अनमुंडलीय अस्पताल, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, प्रभावती अस्पताल के बाहर धरना दिया जायेगा.
इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो तीसरे चरण में 13 व 14 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया जायेगा. इस आंदोलन में विभिन्न अस्पतालों में कामकाज करनेवाले स्थायी व ठेके पर बहाल कर्मचारियों के साथ-साथ ममता, आशा व 102 एंबुलेंस से जुड़े लोग शामिल होंगे. मौके पर बिहार चिकित्सा व जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, किरण कुमारी, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, अवध किशोर, जयमणि कुमार व रामपुकार शर्मा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










