गया काॅलेज इकाई की अध्यक्ष बनीं सोलंकी

Updated at :20 Jan 2017 8:26 AM
विज्ञापन
गया काॅलेज इकाई की अध्यक्ष बनीं सोलंकी

गया. गया काॅलेज के कॉमर्स विभाग में गुरुवार को एआइएसएफ की गया काॅलेज इकाई का सम्मेलन हुआ. इसमें सोलंकी कुमारी को अध्यक्ष व शुभम मिश्रा को सचिव चुना गया. इस बीच शोक प्रस्ताव पारित किया गया व बिहार महिला समाज की राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड आशा प्रकाश, डाॅ पांडेय राजेश्वरी प्रसाद, रोहित वेमुला व पटना के […]

विज्ञापन
गया. गया काॅलेज के कॉमर्स विभाग में गुरुवार को एआइएसएफ की गया काॅलेज इकाई का सम्मेलन हुआ. इसमें सोलंकी कुमारी को अध्यक्ष व शुभम मिश्रा को सचिव चुना गया. इस बीच शोक प्रस्ताव पारित किया गया व बिहार महिला समाज की राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड आशा प्रकाश, डाॅ पांडेय राजेश्वरी प्रसाद, रोहित वेमुला व पटना के पास नाव हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी.

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने स्थापना काल 1936 से लेकर वर्तमान समय की स्थिति पर चर्चा की.

इकाई में 41 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया व इनमें से सात को सचिव मंडल में रखा गया. गया कॉलेज प्रभारी रितेश राज यादव ने बताया कि सोलंकी कुमारी को अध्यक्ष, संदीप मेहता को उपाध्यक्ष, शुभम मिश्रा को सचिव, विपिन कुमार को सह सचिव व पूजा कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. अभिनंदन भाषण एआइएसएफ के जिला सचिव मणि कुमार ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन