ePaper

शराबबंदी पर मानव श्रृंखला में शामिल होने को लेकर बिहार NDA में फूट

Updated at : 11 Jan 2017 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी पर मानव श्रृंखला में शामिल होने को लेकर बिहार NDA में फूट

गया / पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर इसी महीने 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने की बात पर एनडीए में फूट पड़ गयी है. जानकारी की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस मानव श्रृंखला में शामिल नहीं होने की घोषणा की है. जीतनराम मांझी ने […]

विज्ञापन

गया / पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर इसी महीने 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने की बात पर एनडीए में फूट पड़ गयी है. जानकारी की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस मानव श्रृंखला में शामिल नहीं होने की घोषणा की है. जीतनराम मांझी ने घोषणा की है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्य इसमें शामिल नहीं होंगे. मांझी ने शराबबंदी को तालिबानी फरमान बताते हुए मानव श्रृंखला में शामिल नहीं होने की घोषणा की है. वहीं दूसरी ओर यह चर्चा है कि मांझी के इस फैसले से बिहार प्रदेश भाजपा के कई नेता नाराज हैं और मांझी के इस निर्णय की आलोचना की है.

गया में एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत के क्रम में मांझी ने यह कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराब की तस्करी करने वाले और अवैध रूप से बेचने वाले मोटी रकम कमा रहे हैं. मांझी ने कहा कि शराबबंदी के कानून में बिना बदलाव किये उसका समर्थन करना ठीक नहीं है. हाल में बीजेपी ने इस मानव श्रृंखला को सपोर्ट करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन