काला बिल्ला लगा कर किया काम

Updated at :08 Jan 2017 4:25 AM
विज्ञापन
काला बिल्ला लगा कर किया काम

वजीरगंज : गया सिविल सर्जन बबन कुंवर से रंगदारी मांगने के विरुद्ध में वजीरगंज सीएचसी में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित गैर चिकित्सीय कर्मियों ने शनिवार को दिनभर काला बैज लगा कर काम किया. मामले पर रोष प्रकट करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने कहा कि 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले […]

विज्ञापन

वजीरगंज : गया सिविल सर्जन बबन कुंवर से रंगदारी मांगने के विरुद्ध में वजीरगंज सीएचसी में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित गैर चिकित्सीय कर्मियों ने शनिवार को दिनभर काला बैज लगा कर काम किया. मामले पर रोष प्रकट करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने कहा कि 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपित को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये. चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आगे भी विरोध जारी रखने का ऐलान किया है.

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करनेवाले सभी एएनएम व स्वास्थ कर्मचारियों ने भी काला बिल्ला लगाया तथा कार्रवाई की मांग की. कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, गया के सिविल सर्जन डॉ बबन कुंवर से फोन पर 10 लाख की रंगदारी मामले में आवेदन देने के 10 दिन बीतने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच के चिकित्सकों ने शनिवार को विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगा कर काम किया और प्रशासन से नाराजगी जतायी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन से रंगदारी मांगनेवाले का अब तक पकड़ में नहीं आना प्रशासन की नाकामी साबित कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन