चौराहों पर निगम ने जलाये अलाव

Updated at :07 Jan 2017 4:20 AM
विज्ञापन
चौराहों पर निगम ने जलाये अलाव

गया. ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. नगर आयुक्त विजय कुमार ने आदेश दिया है कि सभी चौक-चौराहों पर सुबह में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये. निगम की ओर से स्टेशन रोड, काशीनाथ मोड़, सरकारी बस स्टैंड, गेवाल विगहा मोड़, चांद […]

विज्ञापन
गया. ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. नगर आयुक्त विजय कुमार ने आदेश दिया है कि सभी चौक-चौराहों पर सुबह में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये. निगम की ओर से स्टेशन रोड, काशीनाथ मोड़, सरकारी बस स्टैंड, गेवाल विगहा मोड़, चांद चौरा मोड़, विष्णुपद, टिल्हा धर्मशाला, पितामहेश्वर, किरण सिनेमा, आजाद पार्क, नयी गोदाम, जेपीएन अस्पताल, रैन बसेरा व भुसुंडी मोड़ आदि में अलाव जलवाया जा रहा है.

इधर, वार्ड नंबर 49 की पार्षद प्रमिला देवी पटवा ने कहा है कि मानपुर के किसी वार्ड में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. नगर निगम व मानपुर अंचल दोनों जगह से यहां के लोगों ने अलाव की व्यवस्था देने की मांग की. पर अब तक नहीं किया गया है. अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन