गया : 24 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Updated at :03 Jan 2017 1:47 PM
विज्ञापन
गया : 24 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या

गया : बिहार के गया जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों की हैं. पहली घटना गया शहर की बतायी जा रही है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बिरयानी हाउस के सामने खड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी बाइक पर […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों की हैं. पहली घटना गया शहर की बतायी जा रही है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बिरयानी हाउस के सामने खड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी बाइक पर सवार थे और उन्होंने प्रोपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है. वहीं एक और घटना गया जिले के खैरा गांव की बतायी जा रही है जहां अपराधियों ने एक सरयू नाम के अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे वर्चस्व का विवाद है. उसी विवाद में सरयू राय को गोली मारी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन