सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन : प्रो सिन्हा

गया. बिहार सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन है. शिक्षकों को हाल के पर्व में भी सरकार वेतन नहीं दे सकी. इससे यह साफ हो जाता है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ढकोसला है. उक्त बातें लोजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डीएन सिन्हा व पार्टी के जिलाध्यक्ष तौसीफुर रहमान खां ने सरकार पर प्रहार करते […]
उक्त बातें लोजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डीएन सिन्हा व पार्टी के जिलाध्यक्ष तौसीफुर रहमान खां ने सरकार पर प्रहार करते हुए मंगलवार को कही. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व स्कूली शिक्षकों को वेतन मार्च माह में देने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी. इसके साथ ही वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों को 2010-11 के बाद अनुदान की राशि नहीं दी गयी है.
उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में फेल साबित हो रही है. अपराधियों का साम्राज्य बिहार में कायम हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ सुशासन की बात करते हैं. श्री कुमार देश की राजनीति छोड़ बिहार को संभालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










