कुश्ती प्रतियोगिता में अनुज को स्वर्ण, सतीश को रजत पदक

Updated at :02 Nov 2016 8:38 AM
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में अनुज को स्वर्ण, सतीश को रजत पदक

फतेहपुर: मुरली पहाड़ी पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आदर्श नवयुवक संघ द्वारा मंगलवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में क्षेत्र एवं बाहर के लगभग तीन दर्जन पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर ग्रुप में भाग ले रहे पहलवानों ने अपने दावपेंच से […]

विज्ञापन
फतेहपुर: मुरली पहाड़ी पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आदर्श नवयुवक संघ द्वारा मंगलवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में क्षेत्र एवं बाहर के लगभग तीन दर्जन पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर ग्रुप में भाग ले रहे पहलवानों ने अपने दावपेंच से एक-दूसरे को पछाड़ा.

इसमें सीनियर ग्रुप में पहले स्थान पर रहे बीएमपी पटना के जवान अनुज कुमार को स्वर्ण पदक व जूनियर ग्रुप में प्रथम रहे रजौली बिराज के पहलवान सतीश यादव को रजत पदक देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा सीनियर ग्रुप के विजयी पहलवान को बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने 5100 रुपये व जूनियर ग्रुप में जीते पहलवान को रजौली के विधायक प्रकाश वीर ने 2500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया. दंगल प्रतियोगिता में उद्घोषक व निर्णायक के रूप में दिनेश कुमार, रिंकू यादव और धनंजय पासवान मौजूद रहे. मौके पर जिला पार्षद नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया अभय कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, मुखिया बबलू कुमार, राजद अध्यक्ष बिन्दी यादव, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, सचिव राजकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव व दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन