बोधगया में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, तीन पुलिस हिरासत में

बोधगया : बिहार में बोधगया के मोचारिम मेंकुछ युवकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगायेजाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद गांव वालों में आक्रोश फैल गया. गुस्सायें ग्रामीणों से बचने के लिएतीन युवक एक घर में बंद हो गये. वहीं गांव वाले उन्हें मारने पर आतुर हो गये. बाद में सूचना पर पहुंची […]
बोधगया : बिहार में बोधगया के मोचारिम मेंकुछ युवकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगायेजाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद गांव वालों में आक्रोश फैल गया. गुस्सायें ग्रामीणों से बचने के लिएतीन युवक एक घर में बंद हो गये. वहीं गांव वाले उन्हें मारने पर आतुर हो गये. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया.
जानकारी के मुताबिक देर रात गया से सटे बोधगया में लगभग दर्जन भर युवकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे लगाये. बोधगया के मोचरिम गांव में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उनमें से तीन युवकों को बंधक बना लिया. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आज सुबह तीनों आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया. इस दौरान पुलिस को जनाक्रोश का भी समाना करना पड़ा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोचारिम गांव के लोगों की मानें तो कुछ लोगोंनेकारोबार के नाम परमकान किरायेपरलिया था लेकिन उनकी गतिविधि संदेहास्पद थी. बीती रात देश विरोधी नारे लगाने के बाद ग्रामीणों ने जब उनलोगों से बात करने की कोशिश की तो कई लोग भाग गये और तीन बच गये. तीनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बंधक लिया. बोधगया थाना में सिटी एसपी ने आरोपी से पूछताछ की और ग्रामीणों से पूरे मामले को लेकर आवेदन देने के लिये कहा है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकें. स्थानीय लोग आंतकी कनेक्शन मान कर कर इनपर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










