माओवादी सब जोनल कमांडर समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण

Updated at :26 Oct 2016 10:12 AM
विज्ञापन
माओवादी सब जोनल कमांडर समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण

गया:बिहारकेगया में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत मंगलवार को भाकपा माओवादी के चाल्हो एवं मगध उत्तरी जोन के सब जोनल कमांडर लोभी पासवान उर्फ ज्योति जी उर्फ प्रताप जी उर्फ रंधिर जी उर्फ राणा जी जो कोंच थाना के मंगरौर गांव निवासी बाबूलाल पासवान का पुत्र है ने दो अन्य […]

विज्ञापन

गया:बिहारकेगया में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत मंगलवार को भाकपा माओवादी के चाल्हो एवं मगध उत्तरी जोन के सब जोनल कमांडर लोभी पासवान उर्फ ज्योति जी उर्फ प्रताप जी उर्फ रंधिर जी उर्फ राणा जी जो कोंच थाना के मंगरौर गांव निवासी बाबूलाल पासवान का पुत्र है ने दो अन्य माओवादी नेताओं सहित एसएसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

जिन दो अन्य माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है उनमें कोंच थाना के मंझियावां गांव निवासी माओवादी एरिया कमांडर नंदकिशोर राम उर्फ नंद राम उर्फ नंद जी उर्फ नंदा तथा आंती थाना क्षेत्र के अंगरा गांव निवासी माओवादी एरिया कमांडर बृजभूषण रविदास उर्फ भूषण जी शामिल है. इन माओवादियों ने एक देशी कट्‌टा, दो थ्रेनट तथा छह जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन