ठेकेदार को अारपीएफ ने पीटा, थाने में किया बंद

गया:गया जंकशन पर बुधवार की रात एक लेबर ठेकेदार के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मेें आया है़ इस बाबत ठेकेदार की पत्नी और उसके परिजनों ने स्टेशन परिसर पर जम कर हंगामा किया़ हालांकि, इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पीड़ित बुनियादगंज थाना क्षेत्र के नौधरिया […]
मनोज ने बताया कि वह अपना, अपने परिजनों और उसके साथ आये लोगों का टिकट लेकर प्लेटफाॅर्म पर जा रहा था. इसी बीच आरपीएफ के एएसआइ तेज प्रताप सिंह व उनके साथ मौजूद चार जवानों ने उसे रोका और टिकट के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी. ठेकेदार ने एएसआइ को बताया कि मैं अपने गांव नौधरिया से 25 लोगों के साथ कमाने लखनऊ जा रहा हूं. लेकिन, उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और उसे दलाल करार देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में जवानों ने उसे थाने में बंद कर दिया. ठेकेदार ने आरोप लगाया कि जवानों ने मेरे पॉकेट में रखे दो हजार रुपये छीन लिये़ साथ ही और पैसे की मांग करते हुए धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर जेल भेज देंगे़ पीड़ित ने कहा कि मारपीट के दौरान एक जीआरपी जवान ने मुझे बचाने की भी कोशिश की लेकिन, आरपीएफ जवानों ने मुझे नहीं छोड़ा और थाने में ले जाकर बंद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










