काेतवाली व डेल्हा थानाध्यक्ष काे कारण बताआे नाेटिस

गया:काेतवाली थाना कांड संख्या 276/07 में नामजद अभियुक्त डेल्हा थाना के मंदराज बिगहा मुहल्ला निवासी लखन प्रसाद की गिरफ्तारी नहीं हाेने के कारण एसीजेएम पंचम धीरेंद्र कुमार की अदालत ने कारण बताआे नाेटिस जारी किया है. गाैरतलब है कि इस केस में 17 दिसंबर 2009 काे जमानती वारंट 23 मई 2010 काे गैरजमानतीय वारंट व […]
गाैरतलब है कि इस केस में 17 दिसंबर 2009 काे जमानती वारंट 23 मई 2010 काे गैरजमानतीय वारंट व 14 अगस्त 2012 काे इश्तेहार की प्रक्रिया का भी आदेश काेर्ट से जारी किया जा चुका है बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. यह मामला 2007 का ही है. इस केस में डेल्हा थानाध्यक्ष काे काेर्ट ने मंगलवार काे कारण बताआे नाेटिस जारी किया है.
उधर एक अन्य मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष काे मुफस्सिल थाना कांड संख्या 170/02 में मुदालय बसंत मांझी व अमरूत मांझी की गिरफ्तारी भी नहीं हाे सकी है, जबकि आठ फरवरी 2010 काे इसमें भी गैर जमानतीय वारंट व 24 मई 2010 काे गैरजमानतीय वारंट व 22 जनवरी 2011 काे इश्तेहार यानी (धारा 82) का आदेश जारी हाेने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी. उसे काेर्ट के समक्ष अब तक पेश नहीं किया जा सका है. अदालत ने इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष काे भी कारण बताआे नाेटिस जारी किया है. उक्त दाेनाें थानाध्यक्षाें काे अदालत में पेश हाेकर कारण बताने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










