निबंधित दुकानों से कभी भी खरीद सकते हैं यंत्र

Updated at :19 Oct 2016 8:25 AM
विज्ञापन
निबंधित दुकानों से कभी भी खरीद सकते हैं यंत्र

गया: चंदाैती स्थित बाजार समिति कैंपस में आयाेजित दाे दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन यांत्रिकीकरण के राज्य नाेडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा ने किया. इस माैके पर मगध प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शष्य) संजय कुमार माैजूद थे. रवींद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जाे प्रतिष्ठान कृषि विभाग से निबंधित हैं, उन्हीं प्रतिष्ठानाें से कृषि […]

विज्ञापन
गया: चंदाैती स्थित बाजार समिति कैंपस में आयाेजित दाे दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन यांत्रिकीकरण के राज्य नाेडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा ने किया. इस माैके पर मगध प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शष्य) संजय कुमार माैजूद थे. रवींद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जाे प्रतिष्ठान कृषि विभाग से निबंधित हैं, उन्हीं प्रतिष्ठानाें से कृषि यंत्राें की खरीद पर अनुदान का लाभ किसानाें काे मिल सकेगा. अब किसान इन निबंधित दुकानाें से मेले के बाद भी स्वीकृति पत्राें के आधार पर कृषि यंत्राें की खरीद कर सकते हैं. किसान पूरा मूल्य देकर कृषि यंत्र की खरीद कर रसीद जमा करेंगे. उनके अनुदान के रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेज दिये जायेंगे.
उन्हाेंने बताया कि कुल 44 प्रकार के कृषि यंत्राें पर अनुदान देय है. किसानों को चाहिए कि वे सरकार से मिल रहे लाभ का इस्तेमाल अपने खेतों की उपज बढ़ाने में करें.
इस माैके पर जिला कृषि पदाधिकारी (डीएआे) मनाेज कुमार ने बताया कि जिले का वित्तीय लक्ष्य 6.84 कराेड़ रुपये है, जिसके विरुद्ध मेले से पहले लगभग 1200 किसानाें काे स्वीकृति पत्र हस्तगत करा दिया गया है. इस मेले में यंत्र विक्रेताआें व उपादान आपूर्तिकर्ताआें के लिए 45 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं. इस माैके पर उपस्थित किसानाें काे तकनीकी जानकारी देने के लिए व उनकी समस्याआें के समाधान के लिए कृषि प्राैद्याेगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) द्वारा किसान-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयाेजन किया गया.
इसमें जिला स्तर के कृषि वैज्ञानिकाें व जिला परामर्शी सुदामा सिंह ने तकनीकी जानकारी दी. संयुक्त निदेशक संजय कुमार ने बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण कार्यक्रम 2016-17 के तहत यह पहला कृषि यांत्रिकीकरण मेला है.
पहले दिन 69.57 लाख के 120 कृषि यंत्राें की बिक्री
कृषि यंत्र का नाम मेला में बिके यंत्र मूल्य अनुदान
पावर टिलर 33 5280000 1650000
पंपसेट 33 660000 330000
चारा कल 44 2860000 132000
लपेटा पाइप 02 8000 4000
सिंचाई पाइप 01 30000 15000
थ्रेसर 03 360000 45000
राेटावेटर 03 300000 60000
कल्टीवेटर 01 35000 10000
कुल 120 6959000 2246000
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन