बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग

गया : बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नगर विकास परिषद के बैनर तले अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया. बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी इंडिया पावर के खिलाफ लोगों में गुस्सा उबाल पर था. आंदोलन को अन्य संगठनाें का भी आंतरिक व बाहरी समर्थन प्राप्त था. शहर में चरमरायी बिजली व्यवस्था व अधिक बिलिंग […]
लोगों ने शहर में लगाये जा रहे नये मीटर व लोड शेडिंग पर रोक लगाने के अलावा नियमित बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे थे. धरने में वरीय अधिवक्ता मसूद मंजर, शिव वचन सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामजी प्रसाद अग्रवाल, डाॅ अरुण प्रसाद, रामकुमार यादव, युवा राजद नेता भंटा पासवान, मो याहिया, सतीश कुमार, इंदू सहाय, किरण वर्मा आदि थे.
लाेगाें का कहना है कि बिजली के मुद्दे काे लेकर वह कई बार इंडिया पावर के अधिकारियाें से मिल चुके हैं, सकारात्मक जवाब नहीं मिला. डीएम को इससे अवगत कराया गया है. बावजूद इसके किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. व्यवस्था नहीं सुधरी तो, लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










