अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Updated at :19 Oct 2016 8:24 AM
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन सील

डोभी : गया–डोभी रोड में डोभी पीएचसी के समीप चल रही धनवंतरी नर्सिंग होम में मंगलवार को बीडीओ जयराम चौरसिया, पीएचसी के प्रभारी डॉ जे हक, डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने छापेमारी की. इनके साथ डोभी प्रखंड प्रमुख सुनीता रानी, मुखिया जितेंद्र यादव व पंचायत समिति सदस्य सुनीता केसरी भी मौजूद थीं. […]

विज्ञापन
डोभी : गया–डोभी रोड में डोभी पीएचसी के समीप चल रही धनवंतरी नर्सिंग होम में मंगलवार को बीडीओ जयराम चौरसिया, पीएचसी के प्रभारी डॉ जे हक, डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने छापेमारी की. इनके साथ डोभी प्रखंड प्रमुख सुनीता रानी, मुखिया जितेंद्र यादव व पंचायत समिति सदस्य सुनीता केसरी भी मौजूद थीं. अधिकारियों ने पाया कि वहां आधा दर्जन महिलाओं का ऑपरेशन किया गया था. छापेमारी के समय नर्सिंग होम में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगी हुई है.
मशीन को सील कर दिया गया. वहां भरती सभी मरीजों को पीएचसी में भरती कराने की सलाह परिजनों को दी गयी़ बीडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से चलाये जा रहे नर्सिंग होम से संबंधित कई प्रकार की रिपोर्ट को एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. नर्सिंग होम चलाने वालों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन