गांवों तक पहुंचाएं पार्टी का सोच

Updated at :19 Oct 2016 8:24 AM
विज्ञापन
गांवों तक पहुंचाएं पार्टी का सोच

गया: जीबी राेड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार काे भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी की अध्यक्षता में हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान व वंदे मातरम से बैठक की शुरुआत हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

गया: जीबी राेड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार काे भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी की अध्यक्षता में हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान व वंदे मातरम से बैठक की शुरुआत हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी ने कार्यकर्ताआें से कहा कि पार्टी का विस्तार करने के लिए प्राथमिक सदस्यता व सक्रिय सदस्यता अभियान जिले में जाेर-शाेर से चलाया गया. अब हर एक विधानसभा में बूथ अध्यक्षाें काे पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग लगाकर पार्टी के संविधान व उसे सशक्त बनाने के ताैर-तरीके की जानकारी दी जायेगी.

उन्हाेंने कहा जब संगठन पूरी तरह से मजबूत हाे जायेगा तब प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा जनहित में किये जा रहे कामकाज गांव तक पहुंचाने में आसानी हाेगी.

बैठक में विधायक राजीव नंदन दांगी ने कहा कि संगठन का विस्तार हाे जाने से पार्टी जनहित के कार्याें काे जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. बैठक में पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, विरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, महिला माेरचा की प्रदेश उपाध्यक्षा कुमारी शाेभा सिन्हा, वरिष्ठ नेता यदुनंदन शर्मा, नुनू शर्मा, ललिता सिंह, क्षितिज माेहन सिंह, मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, हरेराम सिंह, सीताराम यादव व उपाध्यक्ष धनराज शर्मा समेत अन्य माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन