दो दिनों में मिलने लगेगा पंचायती अखाड़े में पानी

Updated at :15 Oct 2016 8:30 AM
विज्ञापन
दो दिनों में मिलने लगेगा पंचायती अखाड़े में पानी

गया:पंचायती अखाड़े में चार माह से बंद पड़ी वाटर सप्लाइ दो दिनों में शुरू होने की उम्मीद हैं. नगर निगम के कर्मचारियों ने फल्गु नदी में बोरिंग सुधारने का काम शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन नंबर मोटर की लोरिंग कर ली […]

विज्ञापन
गया:पंचायती अखाड़े में चार माह से बंद पड़ी वाटर सप्लाइ दो दिनों में शुरू होने की उम्मीद हैं. नगर निगम के कर्मचारियों ने फल्गु नदी में बोरिंग सुधारने का काम शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन नंबर मोटर की लोरिंग कर ली गयी है. नया मोटर बोरिंग में डाला जा रहा है.

शनिवार तक तीन नंबर बोरिंग को चालू कर लिया जायेगा. दो बोरिंग में काम जल्द शुरू किया जायेगा. गौरतलब है कि फल्गु नदी में जल स्तर बढ़ जाने के कारण पंचायती अखाड़ा जलापूर्ति केंद्र के तीन बोरिंग बरबाद हो गये थे.

इसके कारण पंचायती अखाड़ा, वारिसनगर, इकबाल नगर व बागेश्वरी में लोगों को चार माह से पानी नहीं मिल पा रहा है. पानी चालू कराने के लिए कई बार रोड जाम व धरना प्रदर्शन किया गया. इसके लिए स्वाभिमान पार्टी की ओर से आमरण अनशन भी किया गया. उस वक्त अधिकारियों ने आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया. इन जगहों पर वाटर सप्लाइ बंद होने के बाद लगातार नगर निगम की ओर से टैंकर से पानी दिया जा रहा है. इसके बाद भी यहां के लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा था. लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर काम चला रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन