रौनक: त्योहारों की छुट्टियां बीतने के बाद खुले शिक्षण संस्थान, अब रजिस्ट्रेशन की फिक्र

गया. दुर्गापूजा व मुहर्रम की छु़ट्टी के बाद शुक्रवार को सभी कॉलेज नियत समय पर खुल गये. कॉलेजों के खुलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नियमित क्लास करनेवालों के अलावा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करानेवाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही. यह हाल न केवल गया कॉलेज बल्कि मिर्जा गालिब, […]
गया. दुर्गापूजा व मुहर्रम की छु़ट्टी के बाद शुक्रवार को सभी कॉलेज नियत समय पर खुल गये. कॉलेजों के खुलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नियमित क्लास करनेवालों के अलावा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करानेवाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही.
यह हाल न केवल गया कॉलेज बल्कि मिर्जा गालिब, जगजीवन, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में समान रूप से बना हुआ था. यही हाल जिले के सभी हाइस्कूल में भी देखने को मिला.
गौरतलब है कि इंटरमीडिएट काउंसिल की ओर से कंपार्टमेंटल एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए 13 अक्तूबर से घोषणा की गयी थी. स्कूलों में रजिस्ट्रेशन का काम 13 से ही शुरू हो गया था, पर कॉलेज में 13 अक्तूबर तक छुट्टी प्रभावी थी. 14 अक्तूबर को कॉलेज खुलते ही बड़ी संख्या में छात्र अपने दस्तावेज के साथ पहुंचे. जिनके पास आधार कार्ड नहीं थे उन्हें आधार कार्ड लाने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था. इसके अलावा इ-मेल आइडी व मोबाइल नंबर भी मांगा जा रहा था. छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संबंधी पूछताछ में भी लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










