स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन पर दिया गया बल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Sep 2016 7:48 AM
विज्ञापन

गया : बिहार-बंगाली एसोसिएशन की हुई बैठक में बंगलाभाषियों की मूलभूत समस्याओं व समाज के उत्थान की चर्चा की गयी. पटना से आये सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी स्कूलों में बंगला भाषा की बेहतर पठन-पाठन की आवश्यकता पर बल दिया. इसके अलावा एसोसिएशन ने विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा समाज को सेवा दिये जाने व शिक्षा […]
विज्ञापन
गया : बिहार-बंगाली एसोसिएशन की हुई बैठक में बंगलाभाषियों की मूलभूत समस्याओं व समाज के उत्थान की चर्चा की गयी. पटना से आये सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी स्कूलों में बंगला भाषा की बेहतर पठन-पाठन की आवश्यकता पर बल दिया. इसके अलावा एसोसिएशन ने विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा समाज को सेवा दिये जाने व शिक्षा दिये जाने की रूपरेखा व उसे धरातल पर उतारे जाने की बात कही़ साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में गया शाखा के सचिव दीपक मित्रा ने एसोसिएशन की गतिविधियों पर पहले कराये कार्यों की विस्तारी से जानकारी दी गयी. साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पूछे गये सवालों का उन्हाेंने एसाेसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष ठोस जवाब भी दिये. शाखा के उपाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने कहा कि समाज के सदस्यों की एकजुटता की बदौलत ही गया शाखा की ओर से समाज के उत्थान के लिए ठोस कार्य किये जा रहे हैं. भविष्य में भी समाज से एसोसिएशन को बड़ी अपेक्षाएं हैं, ताकि समाज हित में ठोस कामयाब किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










