एपी कॉलोनी में घुसा नाले का पानी लोगों का बाहर निकलना मुश्किल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Aug 2016 3:23 AM
विज्ञापन

घरों में घुस रहा नाले व शौचालय का पानी जलनिकासी का नहीं है कोई रास्ता गया : एपी कॉलोनी में मेन नाला जाम होने के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस गया है. नगर निगम की दिन-रात की कोशिशों के बाद भी लोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है. लोगों का […]
विज्ञापन
घरों में घुस रहा नाले व शौचालय का पानी
जलनिकासी का नहीं है कोई रास्ता
गया : एपी कॉलोनी में मेन नाला जाम होने के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस गया है. नगर निगम की दिन-रात की कोशिशों के बाद भी लोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है.
लोगों का कहना है कि अगर घर में नाली के पानी का आना बंद नहीं हुआ, तो लोगों के सामने दूसरा ठिकाना तलाशने के सिवाय कोई चारा नहीं रह जायेगा. गंदे पानी के बदबू से घर में रहना मुश्किल हो रहा है. बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. पिछले दो माह से यही हालत है. लोगों का कहना है कि एपी कॉलोनी मेन रोड के सात फुट नीचे से नाला गया है. 10 साल पहले तक यहां पर इस तरह की कोई समस्या नहीं थी. लेकिन, नाले के ऊपर से रोड निर्माण कर दिया गया. सफाई के लिए कहीं से जगह नहीं छोड़ी गयी. इस कारण पूरा नाला जाम हो गया है.
लोगों का कहना है कि एपी कॉलोनी के घरों के अलावा गया कॉलेज कैंपस का पानी इसी तरफ से निकलता है. हालांकि, कुछ दिन पहले नगर निगम ने इससे निजात दिलाने के लिए आठ चैंबरों का निर्माण करवाया, पर उसका भी फायदा नहीं दिख रहा है. एपी कॉलोनी निवासी पंकज कुमार का कहना है कि नाला व शौचालय का पानी घर के अंदर आ रहा है. रहना मुश्किल हो गया है. बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिये हैं. अब तो एक ही चारा है कि घर बेच कर कहीं दूसरी जगह चले जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










