बिना लाइसेंसवाले दुकानदारों को माल न देने का फैसला

Updated at :22 Aug 2016 8:40 AM
विज्ञापन
बिना लाइसेंसवाले दुकानदारों को माल न देने का फैसला

गया : एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को बैठक आयोजित कर वैट नंबर व बिना फूड लाइसेंसवाले दुकानदारों को सामान नहीं देने का निर्णय लिया. बैठक में एसोसिएशन के संयोजक डॉ अनूप कुमार केडिया ने कहा कि कंपनी के दबाव में लाइसेंस नहीं रहने के बाद भी क्षेत्रीय दुकानदारों को सामान देना पड़ता […]

विज्ञापन
गया : एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को बैठक आयोजित कर वैट नंबर व बिना फूड लाइसेंसवाले दुकानदारों को सामान नहीं देने का निर्णय लिया. बैठक में एसोसिएशन के संयोजक डॉ अनूप कुमार केडिया ने कहा कि कंपनी के दबाव में लाइसेंस नहीं रहने के बाद भी क्षेत्रीय दुकानदारों को सामान देना पड़ता है.
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी वितरकों को हर वक्त कानूनी कार्रवाई व परेशानी का भय बना रहता है. डॉ केडिया ने कहा कि ऐसे दुकानदारों को समझाया जाये कि वे जल्द सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लें. एसोसिएशन बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों को सामन नहीं बेचने की तिथि जल्द निर्धारित कर देगा.
इस मौके पर सह संयोजक गोवर्द्धन प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि लाइसेंस लेने में किसी दुकानदार को किसी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो उसे एसोसिएशन की ओर से हर संभव मदद की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन