गया में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Updated at :05 Jul 2016 9:48 PM
विज्ञापन
गया में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

गया : बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पटना सहित आस पास के जिलों में बारिश जारी है. वहीं दूसरी ओर गया जिले में मंगलवार शाम को बिजली गिरने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज […]

विज्ञापन

गया : बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पटना सहित आस पास के जिलों में बारिश जारी है. वहीं दूसरी ओर गया जिले में मंगलवार शाम को बिजली गिरने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक गया के चाकंद के गंगबिगहा गांव में यह दर्दनाक घटना घटी है. सभी लोग ठनका की चपेट में आ गये जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी.

गया सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. आज शाम की तेज बारिश में बिजली गिरने की यह घटना हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. सरकार की ओर से उन्हें चार लाख रुपये मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन