कंपनी चलानी है, तो हर माह दो 50 हजार रंगदारी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 7:55 AM

विज्ञापन

मानपुर:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे पहाड़ी पर उत्खनन में लगी महादेव इनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सोमवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर कीमती सामान व उपकरण को क्षतिग्रस्त करते हुए 31 हजार रुपये लूट लिये. तोड़-फोड़ करते हुए एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की. अपराधियों ने कर्मचारी से कहा कि अपने […]

विज्ञापन
मानपुर:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे पहाड़ी पर उत्खनन में लगी महादेव इनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सोमवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर कीमती सामान व उपकरण को क्षतिग्रस्त करते हुए 31 हजार रुपये लूट लिये. तोड़-फोड़ करते हुए एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की.

अपराधियों ने कर्मचारी से कहा कि अपने मालिक को बताना कि अगर कंपनी चलानी है, तो हर माह 50 हजार रुपये की रंगदारी देनी होगी. इस संबंध में घायल कर्मचारी दयानंद पांडेय ने थाने में मामला दर्ज कराया. पीड़ित दयानंद ने पुलिस को बताया कि राजस्थान (जयपुर हनुमान नगर) की कंपनी महादेव इनक्लेव गेरे पहाड़ी के अंदर ब्लॉक पांच पर उत्खनन कार्य में लगी है. इस घटना को अंजाम देनेवाले एक अपराधी की पहचान कर ली गयी है.

वह लोदीपुर गांव का रहनेवाला रवि कुमार उर्फ हसनू नामक एक युवक है. वह पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है व जेल भी जा चुका है. इस संबंध में मुफस्सिल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर सामान व उपकरणों को तोड़ा गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन