चिंता: मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में पानी की किल्लत बरकरार, बगैर समाधान लौटे अधिकारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 7:54 AM
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय व परिसर स्थित विभिन्न डिपार्टमेंट व आवासीय परिसर में पानी की समस्या बरकरार है. इससे एमयू के अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष है. इस समस्या को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी बातों को एमयू के रजिस्ट्रार डॉ सीताराम सिंह के समक्ष रखा था. इसे दूर करने को लेकर रजिस्ट्रार ने […]
लेकिन, उक्त अधिकारियों ने भी पानी की समस्या दूर करने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की. रजिस्ट्रार ने बताया कि मंगलवार की अपराह्न नगर पंचायत व संबंधित डिपार्टमेंट के अधिकारी एमयू परिसर आये थे और पानी की किल्लत को जाना. लेकिन, कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया कि पानी की किल्लत कब तक दूर हो जायेगी. रजिस्ट्रार ने बताया कि एमयू के अधीन आनेवाले कॉलेजों को विस्तार सात जिलों में है. मार्कशीट सहित अन्य कामकाजों को लेकर सातों जिलों से विद्यार्थी व उनके परिजन एमयू परिसर आते रहते हैं. लेकिन, एमयू परिसर में उनके लिए पानी की आपूर्ति से संबंधित कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. नगर पंचायत सिर्फ टैक्स लेना जानती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










