कचहरी रोड क्रॉसिंग पर फिर गयी एक जान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 8:22 AM

विज्ञापन

गया: आयुक्त कार्यालय के पास कचहरी रोड पर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसका नाम धर्मवीर कुमार था. वह काले रंग की एक पल्सर बाइक चलाते हुए डाकबंगला रोड पार कर रहा था. इसी दौरान राय काशी नाथ मोड़ की तरफ […]

विज्ञापन
गया: आयुक्त कार्यालय के पास कचहरी रोड पर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसका नाम धर्मवीर कुमार था. वह काले रंग की एक पल्सर बाइक चलाते हुए डाकबंगला रोड पार कर रहा था.

इसी दौरान राय काशी नाथ मोड़ की तरफ से तेजी से समाहरणालय की ओर जाते ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही धर्मवीर की मौत हो गयी. करीब 20 वर्षीय युवक गया शहर स्थित बेलदारी टोले का रहनेवाला था.

इसी हादसे में धर्मवीर के साथ रहे एक अन्य युवक को मामूली चोट आयी. उधर, पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद धर्मवीर के घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के लिए जिम्मेवार ट्रक घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुटी है. घटना की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर ने बताया कि बाइक पर सवार दूसरे युवक आकाश कुमार के माध्यम से उन्हें धर्मवीर के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन