सीएम के सामने शराबबंदी पर महिलाएं साझा करेंगी अनुभव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 8:43 AM
गया: गया शहर स्थित गांधी मैदान में हरिहर सुब्रह्मनियन स्टेडियम में शुक्रवार को होनेवाले जीविका के कार्यक्रम में मगध प्रमंडल में जीविका से जुड़ीं करीब 8000 महिलाएं शामिल होंगी. इनमें गया- 4500, औरंगाबाद-1000, जहानाबाद-1000, नवादा-1000, अरवल- 500 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. वहीं, जीविका की […]
इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. वहीं, जीविका की दीदीयां (महिलाएं) शराब के विरोध की कहानी साझा करेंगी. इसी कार्यक्रम में नवादा की कौशल्या देवी, जहानाबाद के हुलासगंज की संगीता देवी, गया के डोभी की गुड़िया देवी व औरंगाबाद-नवीनगर की लक्ष्मी देवी आदि महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी. ये महिलाएं बतायेंगी कि कैसे उन लोगों ने शराब का अपने घर से ही विरोध शुरू किया था.
इसमें जिला प्रशासन से कैसे सहयोग मिला, वह भी बतायेंगी. स्टेडियम में सभी जिलों की जीविका समूह की महिलाओं द्वारा स्टाॅल लगाया जायेगा, जहां मानपुर का सत्तू व लहठी, नवादा के पकरीबरावां की बारा मिठाई, सिरदल्ला के बांस की टोकरी, नरहट का मशरूम व जहानाबाद के कंबल व बिंदी नजर आयेंगे. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा नुक्कड़ का भी प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










