डोभी में तीन किलो अफीम के साथ दो धंधेबाज धराये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:43 AM

विज्ञापन

गया: झारखंड से शेरघाटी लाये जा रहे तीन किलो अफीम के साथ दो धंधेबाजों को उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे डोभी चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों धंधेबाजों के बाइक भी जब्त कर ली गयी. बाराचट्टी थाने में मामला दर्ज करते हुए दोनों को पुलिस के […]

विज्ञापन

गया: झारखंड से शेरघाटी लाये जा रहे तीन किलो अफीम के साथ दो धंधेबाजों को उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे डोभी चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों धंधेबाजों के बाइक भी जब्त कर ली गयी. बाराचट्टी थाने में मामला दर्ज करते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

अफीम की खेप के साथ पकड़े गये दोनों लोग झारखंड के चतरा जिले के मयुरहंड थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उत्पाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि अफीम के साथ अनिल कुमार व दीप नारायण दांगी को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि बरामद तीन किलो अफीम की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये होंगे. उन्होंने बताया कि पकड़ाये दोनों धंधेबाजों ने बताया है कि उन्हें अफीम की खेप को शेरघाटी तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था. यह अफीम किसका है व इसे किसे देना है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी बाइक के आगे दूसरी बाइक भी चल रही थी व उन्हें केवल उनके पीछे-पीछे चलने को कहा गया था. हालांकि, अफीम की खेप के साथ आगे-आगे चल रही बाइक सवारों के बारे में भी दोनों धंधेबाजाें ने खुलासा नहीं किया है व अफीम को कहां ले जाना था, इसकी भी जानकारी अब तक उत्पाद विभाग को नहीं मिल सकी है. वैसे यह कयास लगाया जा रहा है कि अफीम की खेप को वाराणसी भेजने की तैयारी थी. इधर, उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार की रात दो बजे से डोभी चेक पोस्ट पर जांच अभियान शुरू किया गया था. इस बीच करीब चार बजे झारखंड नंबर जेएच 13-0626 की बाइक पर सवार दो लोग साइड वाले रोड से निकलने का प्रयास करने लगे थे. उन्हें पकड़ कर जब जांच की गयी तो अफीम बरामद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन