बोधगया में पर्यटन को सुदृढ़ करने की तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 9:59 AM

विज्ञापन

बोधगया : देश-दुनिया के कोने-कोने से बोधगया आनेवाले बौद्ध श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधा को और बढ़ाने को लेकर मंगलवार को डीएम कुमार रवि अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 28 मई को गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा प्रस्तावित है. पर्यटन के दृष्टिकोण से बोधगया पर हमेशा मुख्यमंत्री की नजर […]

विज्ञापन
बोधगया : देश-दुनिया के कोने-कोने से बोधगया आनेवाले बौद्ध श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधा को और बढ़ाने को लेकर मंगलवार को डीएम कुमार रवि अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 28 मई को गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा प्रस्तावित है. पर्यटन के दृष्टिकोण से बोधगया पर हमेशा मुख्यमंत्री की नजर बनी रहती है.

बोधगया में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर और क्या-क्या व्यवस्था की जाये, इस मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा कर सकते हैं. इस बाबत डीएम पहले अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर खुद आश्वस्त हो जाना चाहते हैं कि बोधगया में फिलहाल कौन-कौन सा कार्यक्रम चल रहा है.

साथ ही किन-किन योजनाओं पर कामकाज होना बाकी है या प्रस्तावित है. ताकि, सीएम द्वारा बोधगया से संबंधित किसी भी बात के पूछे जाने के बाद उन्हें सटीक व सही जवाब दिया जा सके. डीएम की बैठक में सोमवार को बोधगया पर्यटन से जुड़े अधिकारियों की टीम होमवर्क करने में व्यस्त रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन