भाजपा ने शहर में पेयजल की किल्लत पर जतायी चिंता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 9:59 AM
गया: भाजपा गया महानगर इकाई की सोमवार को हुई बैठक में शहर में पेयजल किल्लत पर चिंता जतायी गयी. नेताओं ने कहा कि निगम द्वारा लगाये गये चापाकलों की हालत खराब है, लेकिन निगम के पदाधिकारियों व इंजीनियरों को इसकी चिंता नहीं है. कई वार्डों में चापाकल खराब पड़े हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर […]
गया: भाजपा गया महानगर इकाई की सोमवार को हुई बैठक में शहर में पेयजल किल्लत पर चिंता जतायी गयी. नेताओं ने कहा कि निगम द्वारा लगाये गये चापाकलों की हालत खराब है, लेकिन निगम के पदाधिकारियों व इंजीनियरों को इसकी चिंता नहीं है. कई वार्डों में चापाकल खराब पड़े हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की नालियों से निकाले जा रहे कचरों का उठाव नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यह या तो सड़कों पर फैल चुके हैं या फिर वापस नालियों में चले जा रहे हैं.
बैठक में शामिल हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसकी शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त से की थी. पर अब तक नगर निगम इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया है. उन्होंने कहा कि निगम के पदाधिकारी व इंजीनियर प्रमंडलीय अायुक्त की भी बात नहीं मान रहे हैं.
इस कारण अब आगामी 28 मई को समीक्षा बैठक में आने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं ही शहर का निरीक्षण करें और शहर की हालत देखें. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की लापरवाही बरती गयी, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर देगी. महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के महानगर अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










