बिहार : गया में पेड़ से टकरायी बस, दर्जनों घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 4:56 PM
गया : बिहार के गयामें वजीरगंज थानाक्षेत्र स्थितकेवलाब्रह्मस्थान मेंआज हुई एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों के घायल होने की सूचना है. जिनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. […]
गया : बिहार के गयामें वजीरगंज थानाक्षेत्र स्थितकेवलाब्रह्मस्थान मेंआज हुई एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों के घायल होने की सूचना है. जिनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक गया-नवादा एनएच- 82 पर एक यात्री बस की स्कार्पियो से टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गया से आ रही बस विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कार्पियो से टकरा गयी. जिसमें स्कार्पियो को तो आंशिक क्षति पहुंची लेकिन बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क के नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गयी.
हादसे में बस के चालक और कुछ यात्री केबिन में दब गये. जबकि अन्यसोलह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये गया के एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










